दैनिक जीवन में खेलों का महत्व पर निबंध हिंदी में

Importance of Games and Sport Essay 2021 /Importance of Sport & Games in our Daily life Essay 2021 in Hindi.

दैनिक जीवन में खेलों का महत्‍व पर निबंध हिंदी में

  • प्रस्‍तावना
  • दैनिक जीवन में खेल के महत्‍व- 
  • खेल के लाभ-  
  • शारीरिक एवं मानसिक विकास- 
  • धैर्य एवं अनुशासन विकास-
  • खेलों में रोजगार के अवसर-   
  • निष्‍कर्ष- 

Importance of Games and Sport Essay 2021

प्रस्‍तावना – आज के समय में हमारे दैनिक जीवन में खेलों को बहुत अधिक महत्‍व है। आमतौर पर खेलों को मनोरंजन के लिये खेला जाता है। परन्‍तु देखा जाये तो खेलों से हमारे दैनिक जीवन में बहुत से लाभ हैं। यदि हमारे द्वारा शारीरिक खेल खेले जाते हैं। तो इससे शारीरिक विकास के साथ्-साथ मानसिक विकास भी होता है।

खेलों को खेलने के लिए कोई विशेष उम्र की आवश्‍यकता नहीं होती है। यहां पर कोई भी किसी भी वर्ग कोई भी उम्र का व्‍यक्ति खेलों को खेल सकता है। विद्यार्थी जीवन में खेलों का अत्‍याधिक महत्‍व होता है कहते हैं कि स्‍वस्‍थ्‍य शरीर में ही स्‍वस्‍थ्‍य मन का निवास होता है। इससे छात्रों के जीवनकाल में बहुत ही अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा खेलों में यदि अत्‍याधिक रूचि है तो आप अपने जीवन में खेलों के माध्‍यम से स्‍पोर्टस में अपना एक अच्‍छा करियर भी बना सकते हैं।

दैनिक जीवन में खेल के महत्‍व-   दैनिक जीवन में खेलों का महत्‍व कई प्रकार से है। जैसे कि आये दिन हम देखते हैं कि हमारा हर दिन एक जैसा नहीं होता है। जैसे कि आज कुछ अच्‍छा तो कल कुछ ओर होगा आये दिन हमारे जीवन में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं। जिससे हमारे द्वारा अपने मन पर काबू करना संभव नहीं हो पाता है। और इसी बीच हमारे द्वारा कई गलतियां भी होती है।

दैनिक जीवन में आई इन गलतियों में सुधार एवं अपने मन पर काबू करने के लिए खेलों की अत्‍याधिक भूमिका होती है। हमारे दैनिक जीवन में कोई भी कार्य करने की क्षमता खेलों से ही विकसित होती है। इसके अलावा हमारे जीवन के दौर में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय सही तरीके से लेने की क्षमता भी खेलों के माध्‍यम से विकसित होती है।

खेलों के प्रकार-  Type of Games

हमारे जीवन में हम देखते हैं कि कई देशों में खेलों के कई प्रकार होते हैं। लोग इन खेलों की शुरूआत से ही दिन की शुरूआत करते हैं। इसके अलावा कई ऐसे खेल भी होते हैं जो शाम के समय भी लोगों के द्वारा खेले जा सकते हैं।

खेलों के प्रकारों में अनेक प्रकार के खेल होत हैं जैसे गतिशीलता के खेल, शारीरिक व्‍यायाम से संबंधित खेल, मानसिक व्‍यायाम से संबंधित खेल, या फिर मिश्रित खेल इस तरह के कई खेल होते हैं। इसके अला जो लोग किसी अपाहिजता का शिकार हैं।

इनके द्वारा खेले जाने वाले खेलों में से भी अनेक प्रकार के खेल हैं जिनमें अपाहिज लोग शारीरिक व्‍यायाम से संबंधित खेलों का छोड़कर मानसिक व्‍यायाम के खेल या फिर अर्दध शारीरिक व्‍यायाम के खेलों को खेला जा सकता है। खुली जगह में खेले जाने वाले खेलों को ‘आउट डोर’ गेम एवं कुछ बंद स्‍थानों में खेले जाने वाले खेलों को ‘इन डोर’ गेम कहा जाता है।

खेल के लाभ-   खेलों से कई प्रकार के लाभ भी हमारे जीवन में होते हैं जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से होते हैं। कई खेल दौडने भागने वाले होते हैं। जिनसे हमारा शारीरिक विकास होता है। एवं पजल या फिर शतरंज जैसे कई खेल होते हैं। जिससे व्‍यक्ति का मानसिक रूप का विकास होता है।

इसके अलावा खेलों को खेलकर हम कई तरह की बीमारियों को अपने शरीर से दूर रखने में सफल हो सकते हैं। खेलों में यदि रूचि है तो इसमें करियर से संबंधित भी कई लाभ प्राप्‍त होते हैं। खेलों के माध्‍यम से हम एक विशेष दर्जा प्राप्‍त कर सकते हैं। जिससे हमारी प्रतिष्‍ठा से संबंधित लाभ भी हम प्राप्‍त कर स‍कते हैं।

शारीरिक एवं मानसिक विकास-  (Physically and Mental Strong)  

शारीरिक एवं मानसिक विकास खेलों के माध्‍यम से एवं व्‍यायाम के माध्‍यम से किया जा सकता है। परन्‍तु खेलों के साथ इसका अत्‍याधिक सुचारू रूप प्रचलित है। क्‍योंकि यहां अधिकतर लोगों के द्वारा खेल ही खेले जाते हैं।

जिससे जाने अनजाने शारीरिक लाभ होना संभव है। खेलों के माध्‍यम से हमारे मानसिक क्षमताओं की वृद्धि कर हमारे जीवन में कई उन्‍नति प्राप्‍त हो सकती है। नियमित रूप से खेलों के खेलने से हम हमारे शारीरिक अंगों की देखभाल कर सकते हैं।

एवं कोई भी कार्य को करने के लिए मस्तिष्‍क को फ्रेश रख सकते हैं। शारीरिक खेलों के अंतर्गत कई खेल हैं जैसे फुटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, रेसिंग, बॉलीबाल एवं अन्‍य इसके अलावा मानसिक खेलों के भी निम्‍न प्रकार हैं जैसे- शतरंज, तास, चौपड़, एवं गावों में प्रचलित अन्‍य खेल हैं

यहां पर खेल में देखा जाये तो हमारे द्वारा खेले जाने वाले कई खेल हैं। जिसमें मोबाइल, लेपटॉप, कम्‍प्‍यूटर एवं ऐसे ही अन्‍य उपकरण जिनके द्वारा गेम/खेल खेले जाते हैं।

धैर्य एवं अनुशासन विकास-

धैर्य एवं अनुशासन की जब बात आती है तो हमारे सामने गांधी जी की विचार धारा आती है। जिसमें उनका आत्‍मविश्‍वास, दृढ निश्‍चय, अटूट साहस, एवं उनका धैर्य हमारे सामने प्रकट होता है।

आज के जीवन में इतना धैर्य एवं अनुशासन बनाये रखना बहुत जटिल हो चुका है। किसी ना किसी प्रकार से व्‍यक्ति के अंदर कोई चिड़चिड़ापन या अनुशासन हीनता की भावना उत्‍पन्‍न हो ही जाती है। कई व्‍यक्ति तो धैर्य भी बनाकर नहीं रख पाते हैं।

इन सभी समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए हमारे जीवन में खेलों का महत्‍व अद्वितीय है। खेलों के माध्‍यम से अप्रत्‍यक्ष एवं प्रत्‍यक्ष रूप से अनुशासन का भाव जाग्रत होता है। खेलों के प्रभाव से हमारे दैनिक जीवन में कई पढावों में धैर्य रखने की मानसिक क्षमता विकसित उत्‍पन्‍न होती है।

Employment Career खेलों में रोजगार के अवसर-     

खेलों को खेलने से हमारा शरीर तो स्‍वस्‍थ रहता ही है। साथ ही साथ इन खेलों को खेलकर हम अपने रोजगार के लिए स्‍पोर्टस की फील्‍ड में भी एक अच्‍छा करियर बना सकते हैं। जिससे कि रोजगार की समस्‍या से निदान पाया जा सके।

Games में अत्‍याधिक उन्‍नति कर हमारे द्वारा कई प्रकार की उपलब्धियों को प्राप्‍त किया जा सकता है। खेलों को खेलकर रोजगार के साथ ही समाज में एक उन्‍नत पहचान को बना सकते हैं। ऐसे कई खिला‍डी हुए हैं जिन्‍होने अपने जीवनकाल में खेलों के माध्‍यम से रोजगार के अवसर पाये हैं। और कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं।

निष्‍कर्ष-        खेलों के निष्‍कर्ष कई प्रकार से देखने को मिलते हैं जिसमें हमारे जीवन में शारीरिक महत्‍व एवं मानसिक क्षमताओं के विषय में लाभकारी खेल ही माने गए हैं। इसके अलावा खेलों के माध्‍यम से किसी भी व्‍यक्ति के धैर्य एवं अनुशासन को बनाये रखने एवं उसके मन में किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने की क्षमता उत्‍पन्‍न करने हेतु खेलों को खेला जाता है। इन खेलों के माध्‍यम से छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि कर पाना एक बहुत ही सुलभ कार्य माना गया है। इसमें खेलों को व्‍यक्ति के द्वारा अपनी रूचि के अनुसार ही खेलने चाहिए।

Importance of Games and Sport Essay 2021
Importance of Games and Sport Essay 2021

दीपावली पर निबंध 2021हिंदी में कक्षा 8वीं से 12 तक छात्रों के लिए

Importance of Games and Sport Essay in English

Wonders of Science essay in Hindi

Importance of Science in Daily life essay in English

Updated: 28/02/2021 — 9:17 am