MP Board 12th Hindi Model Paper 2022

MP Board 12th Hindi Model Paper 2021-22/ MPBSE Model Question Paper 2022 Subject Hindi. 

                रिक्‍त स्‍थान भरिए।

  • मुकुटधार पाण्‍डेय के अनुसार प्रकृति में सूक्ष्‍म सत्‍ता का दर्शन ही रहस्‍यवाद  है।
  • ‘प्रताप’ का प्रकाशन  कानपुर  से होता था।
  • विभाषा को उपभाषा या क्षेत्रीय भाषा भी कहते हैं।
  • उनको पुकारता हूं कविता के रचियता आनंद मिश्र  हैं।
  • आधुनिक प्रेमचंद्र जैनेन्‍द्र कुमार  को कहते हैं।
  • मीरा के काव्‍य में दाम्‍पत्‍य  भाव की प्राधान्‍ता है।
  • देवदारू के वृक्ष चीड के वृक्ष से भी अधिक सुंदर होते हैं।
  • साहित्‍य समाज का दर्पण  होता है।
  • भारतीय आचार्य ने काव्‍य के  दो भेद माने जाते हैं।
  • द्विवेदी युग के प्रवर्तक महावीर प्रसाद द्विवेदी थे।

सही विकल्‍प

  • कवि ने पनघट कहा है। (आसमान को)
  • मनोवैज्ञानिक पृष्‍ठभूमि को लेकर लिखने वाले कथाकार है। (जैनेन्‍द्र कुमार)
  • चित्‍त की उत्‍तेजना वृत्ति से संबंध होता है। (ओज गुण का)
  • नरेन्‍द्र कोहली के उपन्‍यास अंश, देवकी की कथा का आधार है। (पौराणिक)
  • हिन्‍दी की लिपि होती है। (देवनागरी)
  • काव्‍य में चमत्‍कार उत्‍पन्‍न करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? (अलंकार)
  • नैनो टेक्‍नॉलाजी शब्‍द की उत्‍पत्ति किस भाषा के शब्‍द से हुई है? (ग्रीक भाषा)
  • नाव में जल भरने पर और घर में धन भरने पर दोनों को हाथों से उलीचना चाहिए यह कथन किसका है? (कबीर का)
  • निम्‍न में से मुहावरा नहीं है। (जिसकी लाठी उसकी भैंस)
  • आने वाली विपत्ति का पूर्ण निश्‍चय होता है। (भय)

सत्‍य/असत्‍य लिखिए।

  • ‘नदी के द्वीप’ नामक उपन्‍यास के रचनाकार अज्ञेय जी हैं। (सत्‍य)
  • कारागार में कंस वासुदेव देवकी से मिलने अकेला ही गया था। (असत्‍य)
  • बढ सिपाही कविता के रचनाकार श्री कृष्‍ण सरल जी हैं। (असत्‍य)
  • काला अक्षर भैंस बराबर का अर्थ निरर्थक होता है।(असत्‍य)
  • करूण रस का स्‍थायी भाव शोक होता है। (सत्‍य)
  • राजभाषा को ऑफिशियल लेंग्‍वेज कहते है। (सत्‍य)
  • विश्‍वनाथ के घर मेहमान बिजनौर से आए थे। (सत्‍य)
  • वात्‍सल्‍य रस को रसराज कहा गया है। (असत्‍य)
  • श्रीकृष्‍ण ने गोपियों को संदेश भेजा था।(सत्‍य)
  • कवि युद्ध की घडी में कायरों को पुकारता है। (असत्‍य)

सही जोडियां बनाओ।

  • गद्य-पद्य मिश्रित रचना – चम्‍पूकाव्‍य
  • नई कविता और गीत की संकर सृष्टि  –  नवगीत
  • लक्षणा युक्‍त वाक्‍यांश  – मुहावरे
  • कलम का सिपाही  – जीवनी
  • गणेश शंकर विद्यार्थी  –  संस्‍मरण
  • साहित्‍य लहरी – सूरदास
  • खेल  – जैनेन्‍द्र कुमार
  • गाय करूणा की कविता है  – महात्‍मा गांधी
  • रसात्‍मकं वाक्‍यं काव्‍यं  – आचार्य विश्‍वनाथ
  • घ्‍वन्‍यात्‍मक शब्‍दों द्वारा विचारों को प्रकट करने का माध्‍यम  –  भाषा

MP Board 12th Hindi Model Paper 2021-22

प्रत्‍येक पर 03 अंक निर्धारित

  1. राजकुमार वर्मा को उसकी मां ने पढाई के संबंध में क्‍या निर्देश दिए?
    • अथवा गणेश शंकर विद्यार्थी जी के व्‍यक्तित्‍व की किन्‍ही तीन विशेषताओं को लिखिए।
  2. भाव का विस्‍तार कीजिए। ‘’धर्म पार्थक्‍य का नहीं एकता का घोतक है।‘’
    • अथवा निम्‍न लोकोक्तियों का अर्थ लिखकर वाक्‍य प्रयोग कीजिए। 1. जिसकी लाठी उसकी भैंस 2. जैसी करनी वैसी भरनी 3. न ऊधो का लेना न माधो का देना।
  3. महाकाव्‍य एवं खण्‍डकाव्‍य में अंतर को लिखो।
    • अथवा छप्‍पय छंद की परिभाष एवं उदाहरण लिखिए।
  4. कवित्‍त छन्‍द की परिभाषा उदाहरण सहित बताइए।
    • अथवा ग्‍वाले ने गाय को सुई क्‍यों और कैसे खिला दी थी?
  5. मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्‍यों में प्रयोग करो। 1. आसमान सिर पर उठाना 2. अपने पैर पर कुल्‍हाडी मारना 3. कान में तेल डालना 
    • अथवा निम्‍न वाक्‍यों को निर्देशानुसार परिवर्तित करो। 1. आलसी व्‍यक्ति उन्‍नति नहीं कर सकता(मिश्रित वाक्‍य) 2. सत्‍य की सदा जीत होती है। (प्रश्‍नवाचक वाक्‍य) 3. मैने वह मकान खरीदा जो मोहन का था। (साधारण वाक्‍य)
  6. विद्यार्थी जी पत्रकारिता के अतिरिक्‍त किन-किन गतिविधियों में सक्रिय थे?
    • अथवा बांसुरी की मीठी टेर सुनकर देवकी क्‍या अनुभव कर रही थी?
  7. निम्‍न का भाव विस्‍तार करो। ‘’साहित्‍य समाज का दर्पण है।‘’
    • अथवा निम्‍न मुहावरों का अर्थ के साथ वाक्‍यों में प्रयोग करो। 1. आग में घी डालना 2. न तीन में न तेरह में 3. मैदान मारना
  8. ओज गुण की परिभाषा उदाहरण देकर समझाइए।
    • अथवा मन्‍तगयंद सवैया का उदाहरण दीजिए।
  9. देवकी ने कंस को किस प्रकार से समझाया था?
    • अथवा लता के गायन की कोई तीन विशेषताओं को बताइए।
  10. यमक  अलंकार की परिभाषा को उदाहरण देकर समझाइए।
    • अथवा दुर्मिल सवैया का उदाहरण लिखिए।

प्रत्‍येक पर 04 अंक निर्धारित

  1. छायावादी काव्‍य की तीन विशेषताओं को बताते हुए दो छायावादी कवियों के नाम एवं उनकी एक-एक रचना के साथ लिखिए। अथवा नई कविता की विशेषताओं को लिखते हुए कोई दो प्रमुख (नई कविता के) कवियों के नाम उनकी एक-एक रचनाओं को लिखो।
  2. नाटक एवं एकांकी में अंतर को लिख्‍ते हुए दो प्रमुख नाटककारों के नाम भी लिखिए। अथवा संस्‍मरण और रेखाचित्र में चार अंतर दीजिए।
  3. कबीरदास जी अथवा मैथिलीशरण गुप्‍त जी का साहित्यिक परिचय निम्‍न बिन्‍दुओं पर दीजिए। 1. दो रचनाएं 2. भाव पक्ष 3. कलापक्ष 4. साहित्‍य में स्‍थान।
  4. आचार्य रामचन्‍द्र शुक्‍ल अथवा जैनेन्‍द्र कुमार जी का साहित्यिक परिचय निम्‍न बिन्‍दुओं पर दीजिए। 1. चार रचनाएं 2. भाषा शैली 3. साहित्‍य में स्‍थान।
  5. निम्‍न पघांश  की प्रसंग सहित व्‍याख्‍या कीजिए।

समै समै सुंदर सबै, रूप कुरूप न कोय। मन की रूचि जेती जितै, तिन तेती रूचि होय।।

बडे न हूजे गुननि बिन, बिरद बडाई पाय। कहत धतूरे सो कनक गहनों गढौ न जाय।।

              अथवा

हम अनेकता में भी तो है एक ही, हर झगडे में जीता सदा विवेक ही, कृति, आकृति, संस्‍कृति भाषा के वास्‍ते बने हुए है मिलते जुलते रास्‍ते,आस्‍थाओं की टकराहट से लाभ क्‍या? मंजिल को हम देंगे भला जवाब क्‍या?

  • निम्‍न गद्यांश की सप्रसंग व्‍याख्‍या कीजिए।

दु:ख या आपत्ति का पूर्ण निश्‍चय न रहने पर उसकी संभावना मात्र के अनुमान से जो आवेग शून्‍य भय होता है, उसे आशंका कहते हैा उससे वैसी आकुलता नहीं होती। उसका संचार कुछ धीमा, पर अधिक काल तक रहता है।

              अथवा

MP Board 12th Hindi Guess Paper 2021-22

मौन- मुक्‍ध संध्‍या स्मित प्रकाश से हंस रही थी। उस समय गंगा के निर्जन बालुका स्‍थल पर एक बालक और बालिका अपने को और सारे विश्‍व को भूलकर गंगा तट के बालू और पानी को अपना एकमात्र आत्‍मीय बना, उसमें खिलवाड कर रहे थे।

  • महत्‍ता कविता में भारतवर्ष की किन-किन विशेषताओं का उल्‍लेख किया गया है? अथवा श्रीकृष्‍ण माता यशोदा से बलदाऊ की क्‍या–क्‍या शिकायत करते हैं?
  • मानसिंह के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएं आपको प्रभावित करती है? अथवा बुद्ध को अपने सामने देखकर यशेधरा अपनी सुध बुध क्‍यों खो बैठी?
  • आचार्य रामचन्‍द्र शुक्‍ल अथवा रामनारायण उपाध्‍याय का साहित्यिक परिचय निम्‍न बिन्‍दुओं पर कीजिए। 1. दो रचनाएं 2. भाषा-शैली  3. साहित्‍य में स्‍थान
  1. केशवदास अथवा जयशंकर प्रसाद का साहित्यिक परिचय निम्‍न बिन्‍दुओं पर कीजिए। 1. दो रचनाएं 2. भावपक्ष-कलापक्ष 3. साहित्‍य में स्‍थान।

Sociology Previous year Paper 2020 class 12th MP Board

Book Keeping and Accountancy Paper 2020 MP Board Class 12th

Previous year question papers 2020 class 12th MP Board

12th Model Paper 2021 MPBSE

Updated: 18/11/2021 — 4:52 pm