10th Science Important Question for MP Board Exam 2022

10th Science Important Question for MP Board Exam 2022/Most important science questions for class 10th MP Board/MP Board Class 10th Science Model paper 2022

आज हमारे द्वारा आपको कक्षा 10वी के विषय विज्ञान के पेपर में आने वाले प्रश्‍नों को साझा किया जा रहा है। जिससे यदि आप कम समय में अच्‍छे अंक पाने की आशा करते हैं तो आपको इन प्रश्‍नों से पूर्ण सहायता मिलेगी।

प्रश्‍न क्रमांक 1 से 23 तक (प्रत्‍येक पर 05 अंक निर्धारित)

  • विरंजक चूर्ण का उत्‍पादन कैसे करेंगे? सचित्र वर्णण कर समझाओं।
  • रासायनिक अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले कारकों को विस्‍तार से स्‍पष्‍ट कीजिए।
  • रक्‍त का थक्‍का बनना क्‍या है? रक्‍त का थक्‍का बनने की प्रक्रिया को समझाइए।
  • मनुष्‍य के ह्दय का चित्र बनाकर नाम को स्‍पष्‍ट कीजिए।
  • मानव के उत्‍सर्जन तंत्र का चित्र बनाकर नाम भी बताइए।
  • मनुष्‍य के उत्‍सर्जन तंत्र का चित्र बनाकर नाम दीजिए।
  • बॉक्‍साइट के रासायनिक सूत्र को लिखिए। इस अयस्‍क में किस तरह की प्रमुख अशुद्धियां पायी जाती हैं? एवं एल्‍युमिनियम का निष्‍कर्षण किस तरह से किया जाता है?
  • प्रतिवर्ती क्रिया किसे कहते हैं? नामांकित चित्र द्वारा समझाइए।
  • प्रकाश संश्‍लेषण से क्‍या आश्‍य है? इसको प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइए।
  • प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया का अर्थ क्‍या है? रासायनिक समीकरण के साथ इसके दो उदाहरण भी लिखो।
  • धमनी एवं शिरा में पांच अंतर लिखिए एवं मानव में पाई जाने वाली 05 पाचक ग्रंथियों के नाम एवं उनमें पाये जाने वाले एक-एक पाचक रस का नाम लिखिए।
  • कीटभक्षी पौधे किन्‍हे कहते हैं? ये कीटों का भक्षण क्‍यों करते हैं? घटपर्णी में भोजन ग्रहण करने की विधि को समझाइए।
  • औषधीय पौधे का अर्थ लिखो और पांच औषधीय पौधों के नाम व प्रत्‍येक के एक-एक उपयोग बताइए।

10th Science Important Question for Board Exam 2022

  • ऑक्‍सी एवं अनॉक्‍सी श्‍वसन में 05 अंतरों को बताइए।
  • ऊष्‍माक्षेपी एवं ऊष्‍माशोषी अभिक्रियाओं को समीकरण के साथ उदाहरण भी लिखिए।
  • अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले कोई 05 कारकों को स्‍पष्‍ट कीजिए।
  • निम्‍न को परिभाषित कीजिए।
    • गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्‍या को
    • एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्‍या 20 सेमी है। इसकी फोकस दूरी ज्ञात करो।
  • निम्‍न को परिभाषित कीजिए।
    • 2 मी. फोकस दूरी वाले किसी अवतल लैंस क्षमता ज्ञात कीजिए।
    • लैंस की क्षमता को परिभाषित कीजिए।
  • निम्‍न को परिभाषित कीजिए।
    • ऊष्‍मा की अच्‍छी चालक दो धातुओं के नाम लिखो।
    • ध्‍वानिक, खनिज एवं गैंग को परिभाषित करो।
  • लसिका एवं रक्‍त में पांच अंतर लिखिए।
  • पत्तियों में स्‍टार्च का परीक्षण कैसे किया जाता है?
  • धातुओं के कोई पांच भौतिक गुण स्‍पष्‍ट कीजिए।
  • जिप्‍सम से प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस कैसे प्राप्‍त करते है? इसके प्रमुख तीन उपयोग लिखिए?

प्रश्‍न क्रमांक 1 से 25 तक (प्रत्‍येक पर 04 अंक निर्धारित)

  • सोलर कूकर का नामांकित चित्र बनाकर स्‍पष्‍ट कीजिए। इसके लाभ भी बताइए।
  • श्रृंख्‍ला अभिक्रिया से क्‍या आश्‍य है? चित्र सहित समझाओ।
  • विद्युत परिपथ प्रयोग करते समय कौन-कौन सी सावधनियां रखनी चाहिए।
  • वर्णक्रम क्‍या है? प्रिज्‍म से श्‍वेत प्रकाश के विक्षेपण का चित्र बनाओ तथा पर्दे पर प्राप्‍त होने वाली विभिन्‍न रंगों की किरणों की स्थिति को समझाइए।
  • लघुपथन क्‍या होता है? इसका कारण भी बताइए।
  • मेण्‍डल के स्‍वतंत्र अपव्‍यूहन के नियम को समझाइए। या सौर जल ऊष्‍मक का चित्र बनाकर कार्यविधि को समझाओ।
  • मनुष्‍य में लिंग निर्धारण की प्रक्रिया का सचित्र वर्णन कीजिए।
  • बहुलीकरण को परिभाषित कीजिए एवं बहुलक के दो उदाहरण एवं गुण को लिखिए।
  • फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम लिखिए? या विद्युत रासायनिक सेल(वोल्‍टीय सेल) का नामांकित चित्र बनाइए इसकी रचना भी बताइए।
  • प्रयोगशाला में ऐसीटिक अम्‍ल बनाने की शीघ्र सिरका विधि को चित्र के द्वारा समझाइए।
  • पुष्‍प की संरचना का वर्णन करो।
  • परावर्तन को परिभाषित कीजिए? प्रकाश के परावर्तन के नियमों को किरण आरेख द्वारा समझाइए।
  • परागण को परिभाषित करो, इसके प्रकारों की सूची बनाओ एवं अंतर स्‍पष्‍ट करों।
  • परागण किये कहते हैं? यह कितने प्रकारण का होता है ? वर्णन कीजिए।
10th Science Important Question
  • निकटदृष्टि दोष से क्‍या आश्‍य है? इसके कारणएवं निवारण को चित्र द्वारा समझाइए। या संयुक्‍त सूक्ष्‍मदर्शी व खगोलीय दूरदर्शी में चार अंतर बताइए।
  • दो बहुलकों के नाम बताकर उनको बनाने की विधि बताइए।
  • दिष्‍टधारा, प्रत्‍यावर्ती धारा की परिभाषा दीजिए। एवं किसी चालक का प्रतिरोध किन कारकों पर निर्भर करता है? समझाइए
  • ऐल्‍कोहॉल के प्रमुख चार उपयोगों को लिखिए।
  • ऐल्‍केन श्रेणी के प्रथम चार सदस्‍यों के नाम व उसकी संरचना सूत्र को लिखिए।
  • आदर्श ईधन की 05 विशेषताएं लिखिए एवं नाभिकीय संलयन व नाभिकीय विखण्‍डन में चार अंतर को बताइए।
  • आदर्श ईंधन के प्रमुख पांच लक्षणों को लिखिए।
  • अमीबा में द्विखंडन विधि द्वारा प्रजनन की प्रक्रिया को चित्र द्वारा समझाइए।
  • अपमार्जक, साबुन से अच्‍छे क्‍यों होत हैं? अपमार्जक किन पदार्थों की सहायता से बनाए जाते हैं? इनकी संरचना का चित्र भी बनाइए।
  • 50 सेमी फोकस दूरी वाले उत्‍तल लैंस तथा अवतल लैंस की क्षमता कितनी होगी?

Science important question for Class 10th MP Board in Hindi

प्रश्‍न क्रमांक 1 से 19 तक (प्रत्‍येक पर 03 अंक निर्धारित)

  1. हाइड्रोजनीकरण को परिभाषित कीजिए तथा इसका औद्योगिक अनुप्रयोग लिखिए।
  2. सोलर कूकर का नामांकित चित्र बनाइए।
  3. संक्षारण की परिभाषा दीजिए। तथा संक्षारण से सुरक्षा के दो तरीकों को लिखिए।
  4. विद्युत मोटर का सिद्धांत लिखिए।
  5. विद्युत फ्यूज की परिभाषा दीजिए।
  6. वस्‍तु रंगीन क्‍यों दिखाई देती हैं?
  7. भोजन के पाचन में लार की क्‍या भूमिका होती है?
  8. फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम लिखो।
  9. प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस को आर्द्र-रोधी बर्तन में क्‍यों रखा जाता है? समीकरण लिखिए।
  10. प्रिज्‍म से प्रकाश का अपवर्तन का नामांकित चित्र बनाइए।
  11. प्रथम चार हाइड्रोकार्बनों के नाम, सूत्र एवं संरचना लिखो।
  12. प्रकाश संश्‍लेषण के लिए आवश्‍यक कच्‍ची सामग्री पौधा कहां से प्राप्‍त करता है?
  13. दिष्‍ट धारा के तीन स्‍त्रोतों के नाम लिखिए।
  14. तारे टिमटिमाते हुए क्‍यों प्रतीत होते हैं?
  15. जैव-गैस संयंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
  16. चालक के प्रतिरोध को प्रभावीत करने वाले चार कारकों को लिखो।
  17. गैल्‍वेनोमीटर की परिभाषा दीजिए।
  18. कोलॉइडल विलयन में प्रकाश के प्रकीर्णन का किरण आरेख को बनाइए।
  19. ओह्म का नियम लिखिए।
प्रश्‍न क्रमांक 1 से 8 तक (प्रत्‍येक पर 06 अंक निर्धारित)
  • संक्षिप्‍त पर टिप्‍पणी कीजिए।
    • अम्‍लीय वर्षा          
    • ग्‍लोबल वार्मिंग
  • औषधीय पौधे किन्‍हे कहते हैं? निम्‍न लिखित पौधों के औषधीय उपयोगों को लिखिए।
  • चंदन
    • नीम
    • हल्‍दी
    • आंवला
  • लो‍हे के निष्‍कर्षण में प्रयुक्‍त होने वाले वात्‍या भट्टी का चित्र बनाकर नाम दीजिए। एवं उसमें होने वाले रासायनिक समीकरण को लिखिए।
  • निम्‍न मौसमी पौधों के औषधीय उपयोगों को लिखिए।
    • तुलसी  , अदरक
    • अजवाईन, हल्‍दी
    • मैथी, लहसुन
  • ग्‍लोबल वार्मिंग क्‍या है? इसके कारणों को विस्‍तार से लिखिए।
  • अमोनिया निर्माण की हेबर विधि का वर्णन निम्‍न शीर्षकों में करो।
    • उपकरण का नाम सहित चित्र
    • अभिक्रिया का संक्षिप्‍त वर्णन
    • उपयोग
  • धातु संक्षारण किसे कहते हैं? धातु संक्षारण से बचाव के पांच उपायों को लिखिए।
  • धातुएवं अधातु के भौतिक गुणों में 06 अंतरों को बताइए।
  • निम्‍नलिखित मिश्र धा‍तुओं के अवयवी तत्‍व एवं प्रतिशत मात्रा तथा उपयोग को लिखिए।
    • स्‍टेलनेस स्‍टील
    • जर्मन सिल्‍वर
    • पीतल
  • पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता क्‍यों आवश्‍यक है?
10th Science Important Question for MP Board Exam 2021
10th Science Important Question for MP Board Exam 2021

MP Board Latest Syllabus 2021

MP Board Retotaling Application form 2021

Sanskrit Question Paper 2021 MP Board Class 10th

MP Board Class 10th Science Objective Type Questions

MP Board Blueprint Paper 2021 Class 10th for English Medium

Updated: 11/11/2021 — 7:24 am