12th Chemistry Model Paper 2021 MP Board

12th Chemistry Model Paper 2021 MP Board/MPBSE Class 12th Chemistry Model Question Paper 2021/The Madhya Pradesh Board of Secondary Education Recently Relished Chemistry Blue Print Paper 2021 On officially Website. in this article we are provided Physics, Chemistry, Biology, Hindi, English Model Question Paper 2021 in Below link of the article.

रसायन शास्‍त्र मॉडल प्रश्‍नपत्र 2021 के ब्‍लू प्रिंट पर आधारित

विषय- रसायन शास्‍त्र

कुल अंक 70, समय 3:00 घण्‍टे

12th Chemistry Model Paper 2021 MP Board

बहुविकल्‍पीय प्रश्‍न कोई पांच (प्रत्‍येक प्रश्‍न पर 01 अंक निर्धारित)

  1. विद्युत के सबसे अच्‍छे सुचालक कौन हैं? (हीरा, ग्रेफाइट, सिलिकॉन, कार्बन-अक्रिस्‍टलीय)
  2. किस यौगिक से 8 : 8 समन्‍वय अंक पाया जाता है। (MgO, M2 O2 , CsCl, All of these)
  3. अधिशोषण क्रिया है। (ऊष्‍माशोषी, ऊष्‍मा का परिवर्तन नहीं होता है, ऊष्‍माक्षेपी, कोई नहीं)
  4. कम ताप पर नाइट्रस अम्‍ल प्रतिक्रिया स्‍वरूप तेलीय नाइट्रोसैमीन देने वाली यौगिक है। (मेथिल एमीन, डाइमेथिल एमीन, ट्राइमेथिल एमीन, ट्राइएथिल एमीन)
  5. मानव रक्‍त में कौन-सी शर्करा अधिकतम विद्यमान है। (डी-फ्रक्‍टोज, डी-ग्‍लूकोज, सुक्रोज, लैक्‍टोज)

स‍ही जोडिया बनाइए। कोई पांच (प्रत्‍येक प्रश्‍न पर 01 अंक निर्धारित)

  1. प्‍लेटिनम धातुएं –  Ir
  2. तेलों के हाइड्रोजनीकरण में प्रयुक्‍त धातु – Ni
  3. सफेद फॉस्‍फोरस  – बहुत विषैला
  4. O परिवार      – कैल्‍कोजन्‍स
  5. डाइएजो परीक्षण – एरोमैटिक प्राथमिक एमीन
  6. बन्‍ध्‍यता रोग    – विटामिन ई
  7. डाइएजो परीक्षण – एरो‍मैटिक प्राथमिक एमीन

रिक्‍त स्‍थानों की पूर्ती करो। (प्रत्‍येक पर 01 अंक निर्धारित)

  1. तीव्र अभिक्रियाएं ……………….. सेकण्‍ड से भी कम समय में सम्‍पन्‍न हो जाती हैं। (10-9)
  2. जैविक उत्‍प्रेरक आवश्‍यक रूप से ……………… होते हैं। (एन्‍जाइम)
  3. ज्‍यामितीय समावयवता ……………….. तथा ………………. संकुलों दोनों में पायी जाती है। (चतुष्‍फलकीय, अष्‍टफलीय)
  4. पायरो फॉस्‍फोरिक अम्‍ल ………………. क्षारकीय अम्‍ल है। (चतुष्‍क)
  5. परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ्‍ज्ञ त्रिसंयोजी धनायनों का आकार क्रमश: …………. जाता है। (घटता)

एक वाक्‍य में उत्‍तर दीजिए। कोई पांच (प्रत्‍येक प्रश्‍न पर 01 अंक निर्धारित)

  1. सह-संयोजी क्रिस्‍टल के दो उदाहरणों को लिखिए।
  2. डाई बेंजीन क्रोमियम की संरचना कैसी होती है।
  3. षट्भुजीय संकुलित संरचना में समन्‍वय संख्‍या का मान क्‍या होता है?
  4. अन्‍त: केन्द्रित घनीय सेल का एक उदाहरण बताइए।
  5. शून्‍य कोटि अभिक्रिया में वेग स्थिरांक की इकाई क्‍या है?
  6. डाई बेंजीन क्रोमियम की संरचना कैसी होती है?
  7. खून का थक्‍का जमने के लिये उत्‍तरदायी क्‍या है?

प्रश्‍नों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 02 अंक निर्धारित)

  1. राउल्‍ट का नियम लिखिए।
  2. स्‍वर्ण संख्‍या क्‍या है? बताइए।
  3. कार्बधात्विक यौगिक किसे कहते हैं? इसके दो उपयोग लिखो।
  4. फीनॉल एवं ऐल्‍कोहॉल में कोई दो अंतर बताइए।
  5. फीनॉल की फेरिक क्‍लोराइड से क्रिया समझाइए।
  6. कैनिजारो की अभिक्रिया को समझाइए।
  7. डाइऐजोटीकरण से आप क्‍या समझते हैं स्‍पष्‍ट कीजिए।
  8. श्मिट अभिक्रिया पर टिप्‍पणी लिखो।
  9. बहुलीकरण एवं संघनन में कोई दो अंतर बताइए।
  10. निम्‍न यौगिकों के आईयूपीएसी नाम लिखो। [HgI4], [Ni(CO)4],

प्रश्‍नों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 03 अंक निर्धारित)

  1. रासायनिक अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले कारकों को लिखिए। तथा इनका संक्षेप में वर्णन कीजिए।? कोई तीन
  2. मोलरता तथा मोललता में कोई तीन अंतर स्‍पष्‍ट कीजिए।
  3. किण्‍वन पर टिप्‍पणी कीजिए। संक्षेप में
  4. डीएनए तथा आरएनए में कोई तीन अंतर बताइए।
  5. लैन्‍थेनाइट एवं ऐक्टिनाइड में कोई तीन अंतर बताइए।

प्रश्‍नों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 05 अंक निर्धारित)

  1. विद्युत रासायनिक सेल एवं उसकी क्रिया-विधि डेनियल सेल का उदाहरण देकर समझाओ। अथवा संक्षारण किसे कहते हैं? इसको प्रभावित करने वाले कारकों को लिखिए तथा उपाय भी बताइए।
  2. ब्रॉडी ओजोनाइजर का सचित्र वर्णन करो। अथवा जीनॉन एक उत्‍कृष्‍ट गैस है। फिर भी यह यौगिक बनाती है, क्‍यों? इसके दो यौगिक के संरचना सूत्र लिखिए।
  3. फ्रीऑन बनाने की विधी लिखते हुए। इसके गुण व उपयोग लिखिए। अथवा हुन्‍सडीकर विध, कार्बिल ऐमीन परीक्षण, आयोडोफॉर्म परीक्षण एवं फ्रैंकलैंड अभिक्रिया पर टिप्‍पणी कीजिए।
Chemistry Guess Paper 2021 MP Board Class 12th
12th Chemistry Model Paper 2021

Other Important Links

Subject Wise Model Question Paper Class 12th MP Board -Commerce, Arts, Science, Agriculture, Bio, etc.

Physics solved paper class 12th MP board 2020

MP Board 12th Biology Model Paper 2021

12th Economics Guess Paper 2021 MP Board

MP Board Physics Guess Paper 2021 MP Board Class 12th

Biology Guess Paper 2021 MP Board Class 12th For Hindi Medium

Chemistry Question Paper 2021 Class 12th MPBSE – Available Soon

Updated: 18/03/2021 — 3:11 pm