12th Economics Guess Paper 2022 MP Board

12th Economics Guess Paper 2021 MP Board/Economics model paper 2022 MP Board 12th./

  • Total Time Duration 3 Hours
  • Maximum Marks 100
  • Year Of Examination – 2022
  • Type of Paper – Economics Guess Paper 2022
  • Instruction For Exam – All Questions are Compulsory

प्रश्‍न क्रमांक 01 से 05 तक वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न दिये जायेगें। सही विकल्‍प, रिक्‍त स्‍थान, सही जोडी, सत्‍य/असत्‍य एवं एक वाक्‍य में उत्‍तर संबंधी प्रश्‍न होगे। प्रत्‍येक प्रश्‍न के 05 अंक निर्धारित है। वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍नों को छोडकर सभी प्रश्‍नों में आंतरिक विकल्‍प का प्रावधान होगा। यह विकल्‍प समान इकाई/उप इकाई से तथा समान कठिनाई स्‍तर वाले होगे।

  • इन प्रश्‍नों की उत्‍तर सीमा निम्‍नानुसार होगी।
  • अतिलघुउत्‍तरीय प्रश्‍न  02 अंक  लगभग 30 शब्‍द
  • लघुउत्‍तरीय प्रश्‍न  03 अंक  लगभग 75 शब्‍द
  • दीर्घ उत्‍तरीय प्रश्‍न  04 अंक  लगभग 120 शब्‍द
  • निबंधात्‍मक प्रश्‍न   05 अंक    लगभग 150 शब्‍द

कठिनाई स्‍तर 40 प्रतिशत सरल प्रश्‍न, 45 प्रतिशत सामान्‍य, 15 प्रतिशत कठिन प्रश्‍न होगें

सही विकल्‍प चुनिये। (कोई पांच)  ; यहां पर अनुमानित पेपर अनुसार बहुविकल्‍पीय प्रश्‍न दिये जा रहे हैं जिसमें से सभी तरह के 01 अंक निर्धारित प्रश्‍न पूछे जा सकते हैं। मुख्‍य परीक्षा में यह रूप परिवर्तित रूप में आयेगा जिसमें सही जोडिया, वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न, खाली स्‍थान, एक वाक्‍य में उत्‍तर होगे।

12th Economics Guess Paper 2021 MP Board

  1. कौन सी एक उत्‍पादन संभावना वक्र का अपवाद है?
    • साधनों का उपयोग पूर्ण कुशलता से
    • पूर्ण रोजगार की स्थिति नहीं है
    • साधन कुशलता व पूर्ण रोजगार
    • उपलब्‍ध संसाधन की पूर्ति स्थिर
  2. समष्टि अर्थशास्‍त्र का संबंध किससे है?
    • व्‍यक्तिगत मात्राओं से
    • सामूहिक मात्राओं से
    • व्‍यक्तिगत उत्‍पादन से
    • सभी
  3. कीमत अनुपात Px/Py का ढाल किस एक को बताता है?
    • बजट समूह
    • कीमत रेखा
    • बजट रेखा
    • 2 और 3 दोनो
  4. सीमांत की उपयोगिता निम्‍न में से क्‍या हो सकती है?
    • धनात्‍मक
    • ऋणात्‍मक
    • शून्‍यात्‍मक
    • सभी
  5. यदि कोई वस्‍तु की मांग धनवान उपभोगता द्वारा की जाती है तो सामान्‍यत: इसकी मांग की लोच निम्‍न में से क्‍या है?
    • इकाई लोचवाली
    • पूर्णत: लोचदार
    • अधिक लोचदार
    • कम चोलदार
  6. उदासीन वक्र का नीचे की ओर ढाल किस एक को दर्शाता है?
    • धनात्‍मक ढाल को
    • ऋणात्‍मक ढाल को
    • स्थिर ढाल को
    • कोई भी नहीं
  7. उपभोक्‍ता के संतुलन का उदासीनता वक्र विश्‍लेषण आधारित है?
    • गणना वाचक उपयोगिता पर
    • क्रम वाचक उपयोगिता पर
    • 1 और 2 दोनो
    • सभी
  8. जब कुल उपयोगिता वक्र गिरना शुरू होता है, तो सीमांत उपयोगिता वक्र किस एक में बदलने लगता है?
    • एकात्‍मक
    • ऋणात्‍मक
    • शून्‍यात्‍मक
    • धनात्‍मक
  9. सीमांत उपयोगिता शुन्‍य होती है, तो कुल उपयोगिता क्‍या होने लगती है?
    • घटने
    • स्थिर
    • गुणा
    • बढने
  10. सीमांत उपयोगिता निम्‍न में से क्‍या है?
    • कुल घटती औसत उपयोगिता
    • कु.ल उपयोगिता में वृद्धि
    • कुल बढती औसत उपयोगिता
    • कुल उपयोगिता का इकाईयों की संख

Fill In the Blanks

  1. पैमाने के बढते प्रतिफल की दशा में उत्‍पादन में परिवर्तन ….. होता है?
    • एक साधन में परिवर्तन आनुपाति
    • सभी साधनों में परिवर्तन अनुपात
    • दो साधन में परिवर्तन अनुपातिक
    • चार साधन में परिवर्तन आनुपातिक
  2. स्थिर लागत को …में से क्‍या कहते है?
    • प्रमुख लागत
    • पूरक लागत
    • अल्‍पकालीन लागत
    • परिवर्तनशील लागत
  3. एक फर्म अपने स्थिर साधनों को …. समय में नहीं बदल सकती है?
    • दीर्घकाल में
    • अल्‍पकाल
    • जब चाहे त‍ब
    • कोई नहीं
  4. उत्‍पादन प्रारंभ होने से पहले …. एक लागत पायी जाती है?
    • स्‍पष्‍ट लागत
    • स्थिर लागत
    • परिवर्तनशील लागत
    • अस्‍पष्‍ट लागत
  5. ….स्थिर साधनों के उपयोग में बदलाव नहीं किया जा सकता है?
    • अल्‍पकाल में
    • दीर्घकाल में
    • दोनो
    • कोई भी नहीं
  6. उत्‍पादन के ….. घटक होते हैं?
    • तीन
    • चार
    • दो
    • पांच
  7. जब सीमांत उत्‍पादन शून्‍य है तो कुल उत्‍पादन की स्थिति …..होगी।
    • शून्‍य
    • ऋणात्‍मक
    • धनात्‍मक
    • अधिकतम
  8. श्रम ….. उदाहरण है?
    • स्थिर साधन का
    • परिवर्तनशील साधन का
    • दोनों का
    • कोई नहीं
  9. ….. बाजार में विभेद पाया जाता है?
    • एकाधिकार
    • एकाधिकार प्रतियोगिता
    • पूर्ण प्रतियोगी
    • कोई नहीं
  10. वस्‍तु का मूल्‍य …निर्धारित होता है।
    • पूर्ति द्वारा
    • मांग द्वारा
    • दोनों
    • कोई नहीं

सत्‍य/असत्‍य

  1. सीमांत उपयोगिता किसी वस्‍तु के मूल्‍य को प्रभावित करती है?
  2. दीर्घकाल में मूल्‍य निर्धारण में मांग कब अधिक प्रभावशाली हो जाती है?
  3. पेट्रोल की कीमत बढ जाने पर कार की मांग वक्र दायी तरफ खिसक जाती है?
  4. उत्‍पादन मूल्‍य की गणना करते समय प्राथमिक अवस्‍था का मूल्‍य लिया जाता है?
  5. कीमत स्थिरता एक मुद्रा कार्य नहीं है?
  6. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व्‍यापारिक बैंक होता है?
  7. मुद्रा पूर्ति का नियमन वाणिज्यिक बैंक करता है?
  8. आर.बी.आई. की स्‍थापना 1937 में हुई?
  9. देश में कागजी नोट जारी करने का काम विश्‍व बैंक करता है?
  10. साख मुद्रा का विस्‍तार तब होता है तब सी.सी.आर. बढता है
12th Economics Guess Paper 2021 MP Board

प्रश्‍नों को हल कीजिए (प्रत्‍येक पर 02 अंक निर्धारित)

कोई भी पांच प्रश्‍नों को हल कीजिए। प्रत्‍येक प्रश्‍न को उत्‍तर लगभग 30 शब्‍दों में हो।

  1. मांग की बिन्‍दु लोच क्‍या है?
  2. मतदान अयोग्‍य मदें कौन सी होती है। बताइए।
  3. बजट की दो विशेषताए बताओ।
  4. धनात्‍मक और ऋणात्‍मक उपयोगिता से क्‍या आश्‍य है?
  5. मांग तथा मांगी गई मात्रा में भेद बताइए।
  6. बजट लाइन का अर्थ बताइए।
  7. बजट सेट क्‍या है। समझाइए।
  8. सीमांत की उपयोगिता को समझाइए जब दोनों वस्‍तुओं की कीमत समान हो।
  9. स्‍वनियोजितों की मिश्रित आय को समझाइए।
  10. राष्‍ट्रीय आय लेखांकन एवं सांख्यिकी में अंतर बताओ।
प्रश्‍नों को हल कीजिए (प्रत्‍येक पर 03 अंक निर्धारित)

कोई भी चार प्रश्‍नों को हल कीजिए। प्रत्‍येक प्रश्‍न को उत्‍तर लगभग ७५ शब्‍दों में हो।

  1. बजट लाइन का आश्‍य क्‍या है?
  2. मुद्रा के कोई 03 कार्यों को बताइए।
  3. व्‍यापारिक बैंक के तीन अभिकर्ता संबंधि कार्यों को समझाइए।
  4. पानी की मांग बेलोचदार क्‍यों होती है? स्‍पष्‍ट कीजिए।
  5. वक्र जितना चपटा होगा, मांग की लोच उतनी ही अधिक क्‍यों होती है?
  6. जलवायु एवं मौसम का मांग पर प्रभाव को समझाइए।
  7. साधन प्रतिफल से आश्‍य स्‍पष्‍ट कीजिए।
  8. दीर्घकाल में उत्‍पादन लागतों को स्‍पष्‍ट कीजिए।

प्रश्‍नों को हल कीजिए (प्रत्‍येक पर 04 अंक निर्धारित)

निम्‍न प्रश्‍नों को हल कीजिए। प्रत्‍येक प्रश्‍न को उत्‍तर लगभग 120 शब्‍दों में हो।

  1. सीमांत उत्‍पादन संभावना वक्र से क्‍या आश्‍य है? यह अर्थव्‍यवस्‍था की किस स्थिति को दर्शाता है? समझाइए। अथवा अर्थशास्‍त्र की विषय वस्‍तु की विवेचना को विस्‍तार से बताइए।
  2. स्थिर लागत व परिवर्तनशील लागत में कोई 04 अंतर बताइए। अथवा  परिवर्तनशील अनुपातों के नियमों की मान्‍यताओं को बताइए।
  3. राष्‍ट्रीय पूंजी एवं राष्‍ट्रीय सम्‍पत्ति में कोई 04 अंतर बताइए। अथवा सकल घरेलू उत्‍पाद एवं सकल राष्‍ट्रीय उत्‍पाद में अंतर लिखिए।
  4. प्रारंभिक जमा तथा व्‍युत्‍पन्‍न जमा में कोई 04 अंतर बताओ। अथवा रेपो दर एवं रिवर्स रेपो दर को समझाओ।
  5. राजकोषीय घाटा एवं राजस्‍व घाटा में कोई 04 अंतर बताओ। अथवा भारत में बजट की कार्य विधि को विस्‍तार से समझाओ।
  6. प्रत्‍यक्ष एवं अप्रत्‍यक्ष कर के उदाहरण लिखिए। अथवा कर के प्रकारों के नाम लिखिए।
  7. अपकिरण मापने की विधियों के नाम लिखिए। अथवा  माध्‍य विचलन एवं प्रमाप विचलन में कोई चार अंतर बताइए।
प्रश्‍नों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 05 अंक निर्धारित)

निम्‍न प्रश्‍नों को हल कीजिए। प्रत्‍येक प्रश्‍न को उत्‍तर लगभग 150 शब्‍दों में हो।

  1. एक काल्‍पनिक बाजार मांग अनुसूची तथा तत्‍संबंधी रेखाचित्र को निगमित कीजिए। अथवा मांग की लोच सदैव ऋणात्‍मक होती है या नहीं? इस पर कारण भी दीजिए।
  2. उत्‍पादन कार्य के आवश्‍यक तत्‍वों का वर्णन कीजिए। अथवा उत्‍पादन फलन की संकल्‍पना का वर्णन कीजिए।
  3. कीमत निर्धारण में सरकार की भूमिको को विस्‍तार से स्‍पष्‍ट कीजिए। अथवा कृषि क्षेत्र में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य को विस्‍तार से समझाइए।
  4. राष्‍ट्रीय आय के मापन में दोहरी गणना की समस्‍या को बताइए। एवं इसका समाधान कैसे किया जाता है लिखिए। अथवा बचत से मुद्रा प्रवाह सिकुडता है जबकि विनियोग से मुद्रा प्रवाह फैलता है। बताइए कैसे?
  5. केंद्रीय बैंक अपनी मौद्रिक नीति अवश्‍यकताअनुसार बदलता है। इसका वर्णन कीजिए। अथवा व्‍यापारिक बैंको के दोषों को दूर करने के कोई 05 उपायों को बताइए।

12th Economics Guess Paper 2021 MP Board

MP Board 12th Chemistry Guess Paper 2022 For Hindi Medium Students

MP Board Physics Guess Paper 2022 MP Board Class 12th

Wonder of Science Essay 2021 in Hindi for Class 9th,10th,11th and 12th.

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए

Updated: 18/11/2021 — 4:57 pm