MP Board 12th Chemistry Guess Paper 2021 For Hindi Medium Students

Chemistry Guess Paper 2021 MP Board Class 12th For Hindi Medium Students//MP Board Class 12th Model paper 2021 Physics, Chemistry, Biology in Below link

  • Total Time Duration 3 Hours
  • Year Of Examination – 2021
  • Type of Paper – Chemistry Guess Paper 2021 class 12th MP Board
  • Type of Post – Chemistry Model Paper 2021 class 12th MP Board
  • Instruction For Exam – All Question are Compulsory

Chemistry Guess Paper 2021 MP Board Class 12th

सही विकल्‍प चुनिये। (Any 5) Question no. 01 to 10 Objective type Questions each question carry 01 mark

  1. विद्युत का सबसे अच्‍छा सुचालक कौन्‍ सा है?
    • ग्रेफाइट
    • हीरा
    • सिलिकॉन
    • कार्बन(अक्रिस्‍टलीय)
  2. काय केंद्रित घनीय जानक की समन्‍वय संख्‍या कितनी होती है?
    • 8
    • 6
    • 4
    • 12
  3. क्रिस्‍टल में कौन सा एक जानक पाया जाता है?
    • फलक केंद्रित घनाकृति
    • साधारण ऋतुष्‍कोण
    • काय केंद्रित घनाकृति
    • साधारण घनाकृति
  4. समचतुष्‍फलक सममिति के लिये कितनी त्रिज्‍यानुपात सीमा है?
    • 0.155
    • 0.225
    • 0.414
    • 0.732
  5. हार्डी शुल्‍जे का नियम निम्‍न में से किससे संबंधित है?
    • सकदन से
    • ठोसों से
    • गैसों से
    • विलयन से
  6. किस एक में टिण्‍डल प्रभाव नहीं है?
    • पायस में
    • निलम्‍बन में
    • स्‍वर्ण सॉल में
    • शर्करा विलयन में
  7. मीरबेन का तेल होता है?
    • एनिलीन
    • पी-नाइट्रोऐनिलीन
    • पी-ऐमीनो ऐजोबेंजीन
    • एनिलीन
  8. निम्‍न में से सबसे अधिक क्षारीय कोन है?
    • C6H5NH2
    • (CH3)2 NH
    • (CH3)3 N
    • NH3
  9. विटामिन बी-12 में कौन सी धातु होती है?
    • Pb
    • Zn
    • Fe
    • Co
  10. दूध में कौन सा डाइसैकेराइड उपस्थित होता है?
    • लैक्‍टोस
    • माल्‍टोस
    • सेलुलोस
    • सुक्रोस

एक वाक्‍य में उत्‍तर दीजिए। (Any 5)

Question no. 01 to 10 each question carry 01 mark 

  1. क्रिस्‍टल में विद्युत चालकता उत्‍पन्‍न करने के लिये अशुद्धि मिलाना क्‍या कहलाता है?
  2. Fe, Co, Ni किस प्रकारी के चुम्‍बकी पदार्थ होते हैं?
  3. कांच क्‍या है?
  4. एक ऋणायन की जगह यदि क्रिस्‍टल जालक में एक इलेक्‍ट्रॅन विद्मान हो तो, उसको क्‍या कहते हैं?
  5. अभिक्रिया दर का मात्रक लिखिए।
  6. पौधे स्‍टार्च का निर्माण किस प्रकार करते हैं?
  7. संकुल लवणों की संरचना का प्रतिपादन किसने किया?
  8. सोडियम नाइट्रोप्रुसाइड का सूत्र लिखिए।
  9. जीवधारियों में कोशिकाओं का निर्माण किसके द्वारा होता है?
  10. जल में कौनसे विटामिन विलय हो जाता है?

रिक्‍त स्‍थानों को भरिये।       

Question no. 01 to 10 each question carry 01 mark  (Fill in the Blanks Any 05)

  1. अणुओं की अभिक्रिया में भाग लेने वाली न्‍यूनतम आवश्‍यक ऊर्जा को … कहते हैं।
  2. रासायनिक अभिक्रिया की दर … पर निर्भर करती है।
  3. अधिशोषण एक ….. क्रिया होती है।
  4. कोलायडी कणों का आकार … होता है।
  5. … सबसे प्रबल अपचायक होता है।
  6. … को सबसे दुर्बल अम्‍ल कहा जाता है?
  7. मानव के रक्‍त की कोशिकाओं में ….. तत्‍व  उपस्थित होता है।
  8. Fe +2 आयन के अयुग्मित इलेक्‍ट्रॉन की संख्‍या …. होती है।
  9. [Fe(CO)3]  संकुल में Fe की ऑक्‍सीकरण अवस्‍थान ….. है।
  10. [Co(NH3)6] Cl3 उप सहसंयोजी यौगिका का आई.यू.पी.ए.सी. नाम …. है।

सही जोडियां बनाइए।

  1. सल्‍फयूरिक अम्‍ल – H2SO4
  2. O2           – ऑक्‍सीजन
  3. प्रबल ऋण विद्युत तत्‍व – फ्लोरीन
  4. अम्‍लों का राजा – HCl
  5. ग्‍लूकोज – शर्करा
  6. रक्‍त का थक्‍का – फाइफ्रोनोजन
  7. गाटरमेन अभिक्रिया – Alcl3
  8. ब्रोमीन जल – द्रव अवस्‍था
  9. मैथिल ऐमीन – CH3NH2
  10. एक्टिनाइड – 14 तत्‍व
  11. संक्रमण धातु – डी-उपकक्ष का भरा होना

प्रश्‍नों को हल कीजिए (प्रत्‍येक पर 02 अंक निर्धारित)

Question No. 01 to 20 are Very short answer type question. Word Limit is approximately 30 word to answer. Each question carry 02 marks.

  1. परासरण दाब किसे कहते हैं? बताइए। अथवा ऐथिल ऐमीन एवं एनिलीन में कोई 02 अंतर स्‍पष्‍ट कीजिए
  2. प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक ऐमीनों में कोई 02 अंतर बताइए।
  3. ऐरोमैटिक प्राथमिक ऐमीन को गैब्रियल थेलिमाइड संश्‍लेषण से क्‍यों नहीं बनाया जा सकता है? बताइए। अथवा निम्‍न अभिक्रियाओं का समीकरण दीजिए-
    • डाइऐजोटीकरण
    • युग्‍मन अभिक्रिया
  4. राउल्‍ट के नियम को स्‍पष्‍ट कीजिए।
  5. अधिशोषण एवं अवशोषण में कोई 02 उदाहरण बताइए। अथवा ब्राऊनी गति को स्‍पष्‍ट कीजिए।
  6. पायसीकरण को स्‍पष्‍ट कीजिए। अथवा स्‍वर्ण संख्‍या को स्‍पष्‍ट कीजिए
  7. लिगैण्‍ड को स्‍पष्‍ट कीजिए। अथवा उप सहसंयोजी यौगिकों में बंधन समावयवता के उदाहरण दीजिए।
  8. निम्‍न उप संयोजन यौगिकों के सूत्र लिखो-
    • पो‍टेशियम टेट्रा सायनिडो निकिलेट (।।)
    • पेंटा ऐमीन क्‍लोरिडो कोबाल्‍ट (।।।) क्‍लोराइड
  9. कीलेट को स्‍पष्‍ट कीजिए। अथवा फीनॉल एवं एल्‍कोहॉल में कोई 02 अंतर बताइए।
  10. डाइएथिल ईथर के कोई 02 उपयोग लिखिए। अथवा डाई एथिल की प्रयोगशाला विधि में निम्‍न बिन्‍दुओं को समझाइए।
    • रासायनिक समीकरण
    • विधि
  11. प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक एल्‍कोहॉल में विभेद की विक्‍टर मेयर विधि को स्‍पष्‍ट कीजिए। अथवा ऐल्डिहाइड एवं कीटोन में कोई 02 अंतर बताइए।
  12. निम्‍न अभिक्रियाओं को बताइए।–
    • रोजनमुण्‍ड अभिक्रिया
    • कैनिजारों अभिक्रिया
  13. एसिटैल्डिहाइड से बेंजेल्डिहाइड कम क्रियाशील है, क्‍यो?
  14. ऐ‍सीटिक अम्‍ल से आप निम्‍न को कैसे प्राप्‍त करेंगे।
    • ऐसी‍टिक एनहाइड्राइड
    • एसीटिल क्‍लोराइड
प्रश्‍नों को हल कीजिए (प्रत्‍येक पर 03 अंक निर्धारित)
  1. आदर्श तथा अनादर्श विलयन में कोई 03 अंतर बताइए।
  2. हेनरी के नियम को स्‍पष्‍ट करते हुए उसके अनुप्रयोग लिखा।
  3. अल्‍फा–एमीनो अम्‍ल तथा प्रोटीन में कोई 03 अंतर बताओ।
  4. कार्बोहाइड्रेट क्‍यो होता है इसके प्रमुख कार्यों को बताइए।
  5. अभिक्रिया की दर एवं दर स्थिरांक में कोई 03 अंतर बताइए।
  6. उत्‍प्रेरक अभिक्रिया के वेग को किस तरह से बढा देते हैं? स्‍पष्‍ट कीजिए।
  7. संक्रमण तत्‍व को स्‍पष्‍ट करो तथा इनका इलेक्‍ट्रॉनिक विन्‍यास भी लिखो।
  8. लैन्‍थेनाइड तथा एक्टिनाइड में कोई 03 अंतर बताइए।
  9. निम्‍न परिवर्तनों के रासायनिक समी.  लिखो-
    • एथेनॉल से डाइऐथिल ईथर
    • ग्‍लूकोज से एथेनॉल
    • डाइएथिल ईथर से एथेनॉल
  10. निम्‍न से फिनॉल की अभिक्रिया होती है तो क्‍या होगा-
    • ब्रोमीन
    • जिंक चूर्ण
    • नाइट्रिक

प्रश्‍नों को हल कीजिए (प्रत्‍येक पर 05 अंक निर्धारित)

  1. किसी लोहे के दरवाजे या फिर खिडकियों पर जंग लगती है। जंग लगने की क्रियाविधि को स्‍पष्‍ट कीजिए।
  2. लोहे की चम्‍मच पर चांदी की परत चढाने में प्रयुक्‍त क्रियाविधि को विस्‍तार पूर्वक समझाइए।
  3. फास्‍फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
  4. नाइट्रिक अम्‍ल को बनाने की ओस्‍टवाल्‍ट विधि को चित्र बनाकर स्‍पष्‍ट कीजिए।
  5. फ्रीऑन बनाने की विधि, गुण एवं उपयोग बताइए।
  6. रेफ्रिजरेटर एवं शीतलन में कौन सी गैस उपयोग में ली जाती है? एवं इस गैस से मानव जीवन पर क्‍या प्रभाव पडता है। विस्‍तार से बताइए।
Chemistry Guess Paper 2021 MP Board Class 12th
Chemistry Guess Paper 2021 MP Board Class 12th

MP Board Physics Guess Paper 2021 MP Board Class 12th

Biology Guess Papers 2021 class 12th Available soon………

exam pattern MP Police constable exam 2021 in hindi

Updated: 06/03/2021 — 9:15 pm