CG Board 10th Science Model Paper 2021

CG Board 10th Science Model Paper 2021/CGBSE class 10th Science Guess Paper 2021. In this Article we are proved Chhattisgarh Board Model Question paper 2021 all Subject in below link.

  • Name of Board – Chhattisgarh Board of Secondary Education
  • Class – 10th
  • Type of Paper – Science Model paper 2021
  • Year of Examination – 2021

सही विकल्‍प चुनिये।

  1. Na, Li, K के आकार का घटता हुआ क्रम क्‍या है?
    • Li>Na>K
    • Na>Li>K
    • K>Na>Li
    • कोई नहीं
  2. किसका जलीय विलयन अम्‍लीय होगा?
    • Na2O
    • Mgo
    • H2O
    • CO2
  3. ऐसीटिक अम्‍ल का आई.यू.पी.ए.सी. नाम क्‍या है?
    • मेथेनॉल
    • एथेनॉइक अम्‍ल
    • मेथेनॉइक अम्‍ल
    • एथेनॉल
  4. 270C ताप का मान केल्विन पैमाने में क्‍या होगा?
    • 270K
    • 300K
    • 27K
    • 273K
  5. यदि वस्‍तु समतल दर्पण से 5सेमी की दूरी पर हो तो प्रतिबिंब की वस्‍तु से दूरी कितनी है?
    • 4सेमी
    • 5सेमी
    • 20सेमी

खण्‍ड – ब

  1. 10 ओम के तीन प्रतिरोध श्रेणीक्रम में जोडे गये हैं, तुल्‍य प्रतिरोध का मान ….. ओम होगा।
  2. यदि किसी बडे इलाके से सारे कीटभक्षी चिडिया समाप्‍त कर दी जाये तो ….. प्रकोप बढ जायेगा।
  3. लक्षणों का पीढी दर पीढी पहुँचना … कहलाता है।
  4. वृक्‍क की इकाई … होती है।
  5. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब सीधा, आभासी एवं …. होता है।

खण्‍ड – सी

पारा     ए.जी.टेंसले
सोडियम हाइड्राक्‍साइडऊर्जा का श्रोत
डायनेमो रोगाणु नाशी
विरंजक चूर्ण  क्षार
पारिस्थितक तंत्र धातु
अम्‍ल
अधातु

लघु उत्‍त्‍रीय प्रश्‍नों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 02 अंक निर्धारित)

  1. आपके पास 02 परखनली है इनमें से एक में अम्‍लीय तथा दूसरे में क्षारीय विलयन है। यदि आपको सिर्फ लाल लिटमस पत्र दिया गया है तो आप प्रत्‍येक परखनली में रखे हुए विलयन की प्रकृति की जांच कैसे करेंगे।
  2. प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस का रासायनिक समीकरण बताइए और इसके कोई दो उपयोग लिखो।
  3. नाभिकीय संलयन और नाभिकीय विखण्‍डन में कोई दो अंतर बताइए।
  4. कोई चार नर जनन अंगो के नाम बताइए।
  5. पारिस्थितिक पिरामिड किसे कहते हैं? बताइए।

CG Board 10th Science Model Paper 2021

अतिलघु उत्‍तरीय प्रश्‍नों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 03 अंक निर्धारित)

  1. एक किग्रा जल का ताप 800C  है। यदि इसे 400C वाले एक किग्रा जल में मिला दें तो मिश्रण का ताप पता करो।
  2. उत्‍तल लैंस और अवतल लैंस में कोई भी 03 अंतर बताइए।
  3. फ्लेंमिंग का बांए हाथ का नियम बताइए।
  4. जीवों के विकास में चयन एवं अनुकूलन की भूमिका क्‍या है? बताओ।

लघु उत्‍तीरय प्रश्‍नों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 04 अंक निर्धारित)

1. चारू ने चार विलयन ए, बी, सी, डी, की सर्वात्रिक सूचक से जांच की, तब पी.एच. मान क्रमश: 7, 14, 1, 6 प्राप्‍त होते हैं इस आधार पर बताइये कि कौन सा विलयन-

  • प्रबल क्षारीय है
  • उदासीन है 
  • दुर्बल अम्‍लीय है
  • प्रबल अम्‍लीय है      

अथवा   एक तत्‍व का इलेक्‍ट्रॉनिक विन्‍यास 2, 8, 6 है। तो बताइए कि-

  • यह तत्‍व किस वर्ग का है 
  • इस तत्‍व की संयोजकता क्‍या होगी
  • यह तत्‍व किस आवर्त का है
  • इस तत्‍व में प्रोटानो की संख्‍या क्‍या होगी।

2. रामू के पास 02 विलयन एथनॉल और एथेलॉइक अम्‍ल थे। उसने दोनों विलयन में सोडियम का टुकडा डाला और उसने देखा कि एक गैस निकल रही है। जिसके पास माचिस की जलती हुई तीली ले जाई जाती है तो पॉप की आवाज आती है। इन क्रियाओं को रासायनिक सूत्र के द्वारा बताइए। 

अथवा सोडियम का एक यौगिक ‘X’ सफेद रंग का चूर्ण है तथा यह बेंकिग पाउडर का एक घटक होता है। जब ‘X’ को गर्म करते है तो एक गैस ‘Y’ उत्‍पन्‍न होती है जो चूने के पानी को दूधिया कर देती है-

  • 1. गर्म करने पर होने वाली वियोजन अभिक्रिया का रासायनिक सूत्र लिखो
  • 2. ‘X’ का प्रयोग प्रति अम्‍ल के रूप में किया जाता है क्‍यों?

3. समजात अंग और समवृत्ति अंग से क्‍या आश्‍य है? उदा. देकर समझाइए। अथवा   मनुष्‍य में लिंग निर्धारण की क्रिया को बताइए।

4. ‘क्‍या पौधे प्रकाश के प्रति संवेदी होते है’ यदि होते हैं तो क्‍यों होते हैं? एवं यदि नहीं होते हैं तो क्‍यों नहीं होते हैं?  स्‍पष्‍ट कीजिए। अथवा   ‘’शिराओं से हमेशा अनॉक्‍सीकृत खून का बहाव नहीं होता’’ क्‍या इस वाक्‍य से सहमत हैं? यहि हाँ तो क्‍यों? यदि नहीं तो क्‍यों?

दीर्घ उत्‍तरीय प्रशनों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 05 अंक निर्धारित)

1. एक मछली तालाब के जल के तल से 75सेमी गहराई पर दिखाई देती है,  तो तल से उसकी वास्‍तविक गहराई पता कीजिए। अथवा   प्रकाश वायु से 1.50 अपवर्तनांक वाले कांच प्‍लेट में प्रवेश करता है। कांच में प्रकाश की चाल क्‍या है? (निर्वात में प्रकाश की चाल 3×108 मी/से)

2. विद्युत मोटर का निम्‍न शीर्षकों के आधार पर वर्णन कीजिए।

  • 1. नामांकित आरेख
  • 2. सिद्धांत
  • 3. कार्य विधि    

अथवा   प्रयोगशाला में ओम के नियम के सत्‍यापन का वर्णन निम्‍न बिन्‍दुओं के आधार पर करो।

  • 1. नियम
  • 2. विद्युत परिपथ
  • 3. अवलोकन सारिणी
दीर्घ उत्‍तरीय प्रशनों को हल कीजिए। (प्रत्‍येक पर 06 अंक निर्धारित)
  1. हल कीजिए।
    • जंग लगने के विद्युत रासायनिक सिद्धांतों को बताइए।
    • जंग लगने का रासायनिक समीकरण लिखिए।
    • पोटेशियम परमैंगनेट को गर्म करने पर क्‍या होगा?
    • कार्बन की ऑक्‍सीजन के साथ अभिक्रिया बताइए।

अथवा

  • यदि आपको कोई तत्‍व दिया जाये तो आप कैसे पता करेंगे कि वह धातु है या फिर अधातु कोई तीन तरीको को बताइए।
  • एल्‍युमिनियम की जलवाष्‍प से अभिक्रिया बताइए।
  • जिंक ऑक्‍साइड की सोडियम हाइड्राक्‍साइड से अभिक्रिया को बताइए।
  • जिंग ऑक्‍साइड के प्रयोग लिखिए – 2

हल कीजिए

  • शिराओं में कपाट पाये जाते हैं, परन्‍तु धमनियों में क्‍यों नहीं पाये जाते हैं? बताइए।
  • आमाशय में श्रावित HCL के 03 कार्यो को बताइए।

अथवा

  • पियुष गंथि को मास्‍टर ग्रंथि क्‍यों कहा जाता है?
  • मादा में कोई 03 द्वितीयक लैंगिक लक्षण बताइए।
CG Board 10th Science Model Paper 2021
CG Board 10th Science Model Paper 2021

10th Blueprint 2021 CGBSE All Subject (Math’s, Science, Social Science, Hindi and English)

CGBSE Model Paper 2021 Class 10th All Subject pdf

CG Board 10th Syllabus 2021 (Math, Hindi, English, Sanskrit, Science, Social Science)

CG Board Sanskrit Model Paper 2021 class 10th Download pdf

Updated: 07/03/2021 — 8:31 am